क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Khallari Ropeway Accident: खल्लारी रोपवे हादसे में महिला की मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी; केबल टूटने से दो ट्रॉली गिरीं, 16 घायल

On: मार्च 23, 2026 11:40 पूर्वाह्न
Follow Us:
khallari ropeway accident: खल्लारी रोपवे हादसे में महिला की मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी; केबल टूटने से दो ट्रॉली गिरीं, 16 घायल
---Advertisement---

Khallari Ropeway Accident: खल्लारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रोपवे की केबल टूटने से दो ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर गिर गईं, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 16 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। (खल्लारी रोपवे हादसा)

1f96340e B143 4d38 A75f 92813ed19fba 1 1774166477 300x225

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु दर्शन के बाद रोपवे से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक केबल टूट गई। ट्रॉली करीब 20 फीट नीचे पहाड़ी से टकराकर गिर गई। इसी दौरान दूसरी ट्रॉली भी संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ी, जिससे उसमें सवार लोग भी घायल हो गए। (महासमुंद खल्लारी मंदिर रोपवे हादसे में महिला की मौत)

दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहली ट्रॉली में बैठे श्रद्धालु मंदिर से लौट रहे थे। केबल टूटते ही ट्रॉली तेजी से नीचे गिरी और चट्टानों से टकराई। हादसे में एक 28 वर्षीय महिला आयुषी (राजा तालाब, रायपुर) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी ट्रॉली में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं।

Comp 72 1774162549

राहत-बचाव में जुटे ग्रामीण और पुलिस

हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया।

मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप (Mahasamund Khallari Ropeway Accident)

स्थानीय लोगों ने रोपवे के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नियमित मेंटेनेंस होता तो यह हादसा टल सकता था।

Comp 71 1774163988

संचालक कंपनी और कर्मचारियों पर FIR

जांच के बाद लापरवाही सामने आने पर रोपवे संचालक कंपनी ‘रोप वे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता’ और स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल व रामेश्वर यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 के तहत 289 और 125 (a) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Khallari Ropeway Accident

800 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचते हैं श्रद्धालु

महासमुंद से करीब 25 किमी दूर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 800 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं। नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DWLsBntCIG5/?igsh=NjYyZDJwdDFzdzg5

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });