क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Korba Murder: पत्नी की हत्या किया, फिर दारू पीकर लाश के साथ सोया; जानिए पूरी कहानी

On: फ़रवरी 10, 2026 6:59 अपराह्न
Follow Us:
korba murder: पत्नी की हत्या किया, फिर दारू पीकर लाश के साथ सोया; जानिए पूरी कहानी
---Advertisement---

Korba Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डामौकुंडा में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात के बाद शराब पीकर उसी कमरे में शव के साथ सो गया। बांगो थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। (कोरबा में पत्नी की हत्या कर लाश के साथ सोया पति). मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृतिका के बेटे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि घर में केवल उसके माता-पिता रहते थे। घटना वाले दिन उसके पिता कल्लू उर्फ कल्याण सिंह ने फोन कर कहा कि उसकी मां उठ नहीं रही है और उसे तुरंत घर आने को कहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। (कोरबा पति ने पत्नी की हत्या). प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगने पर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी भेजा गया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत सामान्य न होकर हत्या होना सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। (Korba Husband Killed Wife). जांच के दौरान मृतिका हिरोंडिया मरावी (41 वर्ष) के पति कल्याण सिंह (42 वर्ष) पर संदेह गहराया, क्योंकि घटना की जानकारी उसी ने दी थी और घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।. आरोपी ने बताया कि वह पिछले 2-3 दिनों से अपनी खराब मोटरसाइकिल बनवाने के लिए पत्नी से पैसे मांग रहा था। पत्नी ने शराब पीने की आदत के चलते पैसे देने से इनकार कर दिया। 07 फरवरी 2026 को भी पैसे न मिलने पर गुस्से में उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को सामान्य दिखाने के लिए उसने शव को सोई हुई अवस्था में लिटा दिया और खुद शराब पीकर कमरे में बेसुध पड़ा रहा, ताकि किसी को शक न हो।. मृतिका और आरोपी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे अविवाहित हैं और कटघोरा स्थित बर्फ फैक्ट्री में काम करते हैं। घर में पति-पत्नी ही रहते थे। बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });