क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Korba Murder: बेटी ने हंसिये से पिता का गला काटा, बोली- मार डाला है, जाकर देख लो

On: फ़रवरी 10, 2026 7:04 अपराह्न
Follow Us:
korba murder: बेटी ने हंसिये से पिता का गला काटा, बोली मार डाला है, जाकर देख लो
---Advertisement---

Korba Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रलिया के लिममुंडा बस्ती से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने ही पिता की हंसिये से गला काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। (बेटी ने हंसिये से पिता का गला काटा). जानकारी के अनुसार, मृतक अशोक कुमार केवट (55) ग्राम रलिया में अकेले रहते थे। पिछले करीब आठ वर्षों से उनकी पत्नी और तीन बेटियां कोरबा के आदिले चौक में रह रही थीं। बेटियों में दो निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि एक पढ़ाई कर रही है। सोमवार को एक बेटी का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के सिलसिले में पत्नी और तीनों बेटियां रलिया गांव आई हुई थीं और वहीं रुकी थीं। (बेटी ने हंसिये से पिता की हत्या). सोमवार देर रात बड़ी बेटी गीता केवट (27) और पिता अशोक केवट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गीता ने घर में रखे हंसिये से पिता के गले पर (Korba daughter kills father) हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद गीता घर से बाहर निकली और रिश्तेदारों व ग्रामीणों से कहा कि उसने अपने पिता को मार डाला है।. मृतक के भाई संतोष कुमार केवट ने बताया कि गीता के बताने पर जब वे घर के अंदर गए तो अशोक खून से लथपथ पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। गांव के सरपंच विष्णु बिंझवार के अनुसार, अशोक केवट गांव में अकेले रहते थे और परिवार कोरबा में निवास करता था। (Korba father murder by daughter). पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });