क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Korba News: अस्पताल में जुड़वा बच्चों में से एक की मौत, दूसरा गंभीर; परिजनों ने डॉक्टरों को पीटा 

On: जुलाई 19, 2026 5:27 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Korba News: कोरबा जिले के शारदा विहार स्थित एक निजी अस्पताल में जन्मे जुड़वा बच्चों में से एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर अस्पताल स्टाफ और परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

tc

14 साल बाद घर आई थी खुशियां

जानकारी के अनुसार परशुराम नगर दादर निवासी शशिकांत ओझा की पत्नी ने 17 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। शादी के करीब 14 साल बाद परिवार में संतान होने से खुशी का माहौल था। जन्म के समय दोनों बच्चों का वजन सामान्य बताया गया। एक बच्चे का वजन 2 किलोग्राम और दूसरे का 2.7 किलोग्राम था। बाद में परिजनों ने नसबंदी भी करा ली थी।

Comp 161 1784454691

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि जन्म के अगले दिन एक बच्चे में पीलिया के लक्षण दिखाई देने लगे थे। डॉक्टरों को जानकारी देने के बावजूद समय पर उचित इलाज नहीं किया गया और न ही गंभीर स्थिति होने पर समय रहते दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। उनका कहना है कि इलाज में देरी के कारण नवजात की मौत हुई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर हालत में है।

Comp 17 1784454945

अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से किया इनकार

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नवजात की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी। पीलिया के लक्षण सामने आते ही उपचार शुरू कर दिया गया था। जब बच्चे की हालत गंभीर हुई तो उसे उच्च चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी गई।

Gifs6 1784454659

अस्पताल की डायरेक्टर ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि महिला का उपचार लंबे समय से अस्पताल में चल रहा था और इलाज के बाद वह गर्भवती हुई थीं। उन्होंने कहा कि प्रसव के दौरान दोनों बच्चे सुरक्षित पैदा हुए थे। एक बच्चे का वजन कम था और उसमें पीलिया के लक्षण थे। अस्पताल में आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे रेफर करने की सलाह दी गई थी।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके- 9 साल का बच्चा चला रहा म्यूजियम:31 हजार लोगों ने आसमान से छलांग लगाई; दुल्हन नहीं मिली, तो मैरिज ब्यूरो देगा हर्जाना

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर, नगालैंड और उत्तराखंड में 23 मौतें; बाढ़-लैंडस्लाइड से तबाही:मानसून फिर एक्टिव, देश के 70% हिस्से में बादल छाए; 25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर, नगालैंड और उत्तराखंड में 23 मौतें; बाढ़-लैंडस्लाइड से तबाही:मानसून फिर एक्टिव, देश के 70% हिस्से में बादल छाए; 25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पीवी सिंधु जापान ओपन 2026 जीतने वाली पहली भारतीय बनीं:राष्ट्रपति मुर्मू तीन देशों की यात्रा में पहले दिन मोल्दोवा पहुंची, 20 जुलाई के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

शारीरिक स्वास्थ्य- रैट फीवर पर एडवाइजरी: बारिश में बढ़ता जोखिम, पानी में न भिगोएं, जानिए सभी लक्षण और बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां

red and white modern breaking news youtube thumbnail

क्या ACV वास्तव में वजन कम करता है: डॉक्टर से जानें इसके फायदे, सीमाएं, लेने का सही तरीका और साइड इफेक्ट्स

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });