क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Koriya Murder: भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया, लल्ला सिंह-वीरू के बाद नागेंद्र ने तोड़ा दम; 3 की मौत

On: जून 18, 2026 11:18 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Koriya Murder: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की फॉर्च्यूनर वाहन में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। इस हमले में दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद शांतिभंग होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने महलपारा बैकुन्ठपुर, नौगई के साथ भरत सिंह के कटगोड़ी स्थित क्रेशर प्लांट एरिया में धारा 163 लागू कर दिया है।tcw

आरोप है कि रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने फॉर्च्यूनर वाहन के आगे और पीछे हाईवा खड़ा कर रास्ता रोक दिया। इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। घटना के समय वाहन में कई लोग सवार थे।

Koriya Murder: भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया, भाई समेत 3 घायल

Image 30 8 300x225

कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव द्वारा जारी आदेश के साथ ही चिन्हांकित क्षेत्र महलपारा बैकुन्ठपुर, नौगई के साथ भरत सिंह के कटगोड़ी स्थित केशर प्लांट एरिया के 300 मीटर तक किसी भी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र एवं अन्य प्रकार के घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री लेकर जुलूस, धरना-प्रदर्शन और आमसभा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके साथ ही क्षेत्र में न ही आपत्तिजक नारे लगाए जाएंगे और न ही आपत्तिजनक पोस्टर वितरित करेंगे.

Korea 1024x576 1 300x169

मौत का आंकड़ा बढ़कर 3 पहुंचा

हमले में भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल विरेंद्र सिंह (28) ने अंबिकापुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा भरत सिंह के भाई नागेंद्र सिंह (53) को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नागेंद्र सिंह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गए थे।

Image 32 8 300x229

घटना में घायल मयंक सिंह और योगेंद्र सिंह का इलाज जारी है। मयंक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि योगेंद्र का हाथ टूट गया है और उन्हें अंदरूनी चोटें भी आई हैं।

फरसे से हमला

जानकारी के अनुसार कार में सवार भरत सिंह, नागेंद्र सिंह, मयंक सिंह और रायपुर निवासी विरेंद्र सिंह किसी तरह वाहन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। विरेंद्र सिंह के गले पर फरसे से वार किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई।

Koriya Murder: भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया, भाई समेत 3 घायल

Nagendra 300x169

रेत घाट विवाद बना हत्या की वजह

जानकारी के मुताबिक नौगई रेत घाट का ठेका नागेंद्र सिंह के बेटे के पास था। रेत के अवैध खनन और तस्करी को लेकर भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार और भरत सिंह के पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात विवाद बढ़ने के बाद यह हिंसक घटना हुई।

Fire 01 1 1024x576 1 300x169

4 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मनोज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस 3 अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में है और आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं कांग्रेस ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एग्जाम में माइनस मार्क्स के बावजूद बनेंगे वेटेनरी ऑफिसर:1100 पदों पर निकली थी वैकेंसी; RPSC ने पशुपालन और कार्मिक विभाग को लिखे पत्र

रणथंभौर एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला:रतलाम में बचने के लिए यात्री दूसरे ट्रैक में कूदे; ट्रेन पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रणथंभौर एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला:रतलाम में बचने के लिए यात्री दूसरे ट्रैक पर कूदे; लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NSE ने IPO के लिए ड्राफ्ट फाइल किया:30 हजार करोड़ का हो सकता है इश्यू, ये पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NSE ने IPO के लिए ड्राफ्ट फाइल किया:30 हजार करोड़ का हो सकता है इश्यू, ये पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });