Mahasamund Ganja Smuggling: महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 125.700 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर पिकअप वाहन में कटहल के नीचे गांजा छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।. MCB Ganja Smuggling: पुलिस को देख दो कार छोड़कर भागे तस्कर, 5 क्विंटल गांजा जब्त. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर रेहटीखोल चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में रखे कटहल के नीचे छिपाई गई चार बोरियों से 125.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।. पुलिस के अनुसार तस्कर ओडिशा के बलांगीर से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहे थे। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 62 लाख 85 हजार रुपये बताई गई है। वहीं पिकअप वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 70 लाख 93 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेंद्र कुमार गौतम और लवकुश गौतम निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Mahasamund Ganja Smuggling: कटहल की आड़ में गांजा तस्करी; भारी मात्रा में गांजा समेत 2 तस्कर गिरफ्तार
By worldprime
On: जून 8, 2026 1:15 अपराह्न
---Advertisement---