क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Mahasamund Murder: जंगल में मिला नाबालिग का शव, 15 दिन से था लापता; गर्लफ्रेंड से पूछताछ जारी

On: फ़रवरी 13, 2026 4:48 अपराह्न
Follow Us:
mahasamund murder: जंगल में मिला नाबालिग का शव, 15 दिन से था लापता; गर्लफ्रेंड से पूछताछ जारी
---Advertisement---

Mahasamund Murder: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में एक नाबालिग युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें, युवक बीते 15 दिनों से लापता था। पुलिस ने मामले में हत्या सहित सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।. मृतक की पहचान बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सर्वा निवासी 17 वर्षीय उद्रेश वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उद्रेश वर्मा 29 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ाई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने महासमुंद जिले के जमदरहा पंचायत के आश्रित गांव जमनीडीह में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा जताई। दोस्तों के मना करने के बावजूद वह रात करीब 11 बजे वहां पहुंचा और दोस्त के मोबाइल से गर्लफ्रेंड को कॉल कर उससे मिला। इसके बाद से वह लापता हो गया।. दोस्त ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट. 30 जनवरी को उसके दोस्त धर्मेंद्र वर्मा ने भंवरपुर चौकी में उद्रेश के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद युवक का इस्तेमाल किया गया मोबाइल गांव के पास मिला, जिससे पुलिस ने तलाश तेज कर दी। डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया।. जंगल में मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच. दोपहर करीब 2 बजे तलाशी दल को युवती के गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उद्रेश का शव मिला। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची और सबूत जुटाए। शव के कुछ हिस्से जानवरों द्वारा खाए जाने की बात सामने आई है। शव की हालत खराब होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए उसे रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।. गर्लफ्रेंड और परिजनों से पूछताछ जारी. पुलिस उद्रेश की गर्लफ्रेंड और उसके परिवार से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और वे फोन पर नियमित बातचीत करते थे।.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });