Mungeli Accident: मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर रफ्तार और बदहाल सड़क ने तीन जिंदगियां छीन लीं। जिला पंचायत धरमपुरा के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। (मुंगेली कार बाइक टक्कर). जानकारी के मुताबिक, जरहागांव से भटगांव की ओर जा रहे तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भटगांव निवासी राधेश्याम निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जरहागांव निवासी आर्यन निर्मलकर और बिलासपुर निवासी शुभम निर्मलकर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। (मुंगेली कार बाइक एक्सीडेंट तीन युवकों की मौत). जरहागांव थाना प्रभारी शोभा ने बताया कि यह घटना 13 अप्रैल की है। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि निर्माणाधीन टोल नाके के पास सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बाइक सवार गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। (Mungeli car bike Accident)
Mungeli Accident: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत
By worldprime
On: अप्रैल 14, 2026 6:51 अपराह्न
---Advertisement---