Mungeli Minor Rape: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। लालपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।. क्या है पूरा मामला?. लालपुर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आशीष सोनवानी छात्रा को लोरमी बस स्टैंड से बाइक पर बैठाकर बिलासपुर रोड स्थित एक खेत में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 3 जून की रात करीब 2 बजे आरोपी पीड़िता के घर में घुस गया और उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान परिजनों की नींद खुल गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।. शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार. पीड़िता की लिखित शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में लालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्यास संहिता की विभिन्न धाराओं और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
Mungeli Minor Rape: नाबालिग छात्रा को खेत में ले जाकर किया SEX फिर अपहरण का प्रयास
By worldprime
On: जून 6, 2026 1:35 अपराह्न
---Advertisement---