देहरादून में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 रद्द होने के बाद छात्रों में भारी निराशा है। पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई परीक्षा मंगलवार को रद्द कर दी। केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। इस फैसले से देशभर के 22.79 लाख छात्रों के साथ देहरादून में तैयारी कर रहे हजारों परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ गई है। राजपुर रोड स्थित कोचिंग संस्थानों के बाहर मंगलवार को छात्रों के चेहरों पर गुस्सा और मायूसी साफ दिखाई दी। कई छात्र ऐसे हैं जिन्होंने दो-दो साल ड्रॉप लेकर तैयारी की थी। अब दोबारा परीक्षा की खबर ने उनकी मानसिक परेशानी बढ़ा दी है। छात्रों का कहना है कि अगर पेपर लीक हुआ था तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन मेहनत करने वाले छात्रों को इसकी सजा नहीं मिलनी चाहिए। दैनिक भास्कर एप ने देहरादून में नीट की तैयारी कर रहे छात्रों से बात की। छात्रों ने कहा कि लगातार दूसरे साल NEET विवादों में आने से परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर हो रहा है। कई छात्रों ने कहा कि जिनका पेपर अच्छा हुआ था, वे अब सबसे ज्यादा तनाव में हैं क्योंकि उन्हें दोबारा उसी स्तर की तैयारी करनी पड़ेगी। दो साल की मेहनत फिर से दांव पर लगी देहरादून में पढ़ाई कर रहे छात्र निखिल ने कहा कि परीक्षा रद्द होने से सबसे ज्यादा नुकसान उन छात्रों का हुआ है जिन्हो?
NEET एग्जाम रद्द होने से देहरादून के छात्रों में मायूसी:बोले- पेपर लीक होने में हमारा क्या कसूर, दोबारा तैयारी और परीक्षा का स्ट्रेस झेलना होगा
By worldprime
On: मई 12, 2026 4:20 अपराह्न
---Advertisement---