NEET Exam 2026: रायपुर में 21 जून को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।. कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा दोपहर 6653 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।. रायपुर 25 परीक्षा केंद्र. जिले में परीक्षा के लिए कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 9 हजार 50 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों में 3 हजार 348 पुरुष, 5 हजार 665 महिला तथा 37 दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल हैं।. सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश. कलेक्टर ने सभी केंद्राध्यक्षों को परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर, बिजली, पंखे, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, पार्किंग, दीवार घड़ी, जनरेटर, वीडियोग्राफी और ध्वनि व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।. इसके साथ ही प्रश्न-पत्रों की सीलबंद पेटियां रखने के लिए अलग से सुरक्षित कक्ष बनाने तथा प्रत्येक केंद्र में चिकित्सा दल और जांच दल के बैठने की व्यवस्था करने को कहा गया है।.
NEET Exam 2026: 2 बजे से होगी नीट परीक्षा, 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
By worldprime
On: जून 18, 2026 4:45 अपराह्न
---Advertisement---