क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

PM के विशेष विमान में राष्ट्रीय प्रतीक की अधूरी झलक:डूंगरपुर की 13 साल की लड़की ने पकड़ी चूक, PMO को लेटर लिखकर दिया सुझाव

On: जून 17, 2026 8:32 पूर्वाह्न
Follow Us:
---Advertisement---

जिस बात पर वर्षों से देश के बड़े-बड़े अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों और प्रोटोकॉल से जुड़े लोगों का ध्यान नहीं गया, उसे डूंगरपुर की 13 साल की बेटी ने पकड़ लिया। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली किम भारतीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष विमान ‘एयर इंडिया वन’ पर अंकित राष्ट्रीय प्रतीक ‘अशोक स्तंभ’ की अधूरी दिखाई देने वाली छवि को लेकर चिंता जताई है। उसने इस संबंध में सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र लिखकर सुझाव भेजा है। फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा के दौरान टीवी पर देखा तो खटका किम प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं से जुड़ी खबरें और तस्वीरें नियमित रूप से देखती है। हाल ही में जब प्रधानमंत्री फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर थे, तब टीवी पर प्रसारित दृश्यों को देखते हुए किम की नजर एक तकनीकी चूक पर गई। उसने गौर किया कि जैसे ही विमान का मुख्य दरवाजा खुलता है, राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का एक हिस्सा उसके पीछे छिप जाता है। इससे भारत के राष्ट्रीय प्रतीक की पूरी आकृति दिखाई नहीं देती। दुनिया देखती है PM के विमान को, गरिमा से समझौता क्यों? किम का मानना है कि प्रधानमंत्री के विमान से उतरने और चढ़ने के दृश्य दुनिया भर के मीडिया में प्रसारित होते हैं। ऐसे में भारत की पहचान, गरिमा और गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय चिह्न हर स्थिति में पूर्ण रूप से दिखाई देना चाहिए। इसी सोच के साथ उसने पीएमओ को सुझाव दिया है कि अशोक स्तंभ को विमान पर ऐसी जगह स्थापित किया जाए, जहां दरवाजा खुलने पर भी उसकी पूरी आकृति हमेशा स्पष्ट दिखाई दे। छोटी उम्र, बड़े सरोकार 13 साल की किम भारतीय सिर्फ टीवी देखने वाली बच्ची नहीं है, बल्कि वह कम उम्र में ही सामाजिक मुद्दों को लेकर बेहद सक्रिय हैं। किम डूंगरपुर जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला चुकी हैं। उन्होंने अपने पिता के साथ जिलेभर में घूमकर लोगों को हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट बांधने के लिए प्रेरित किया। वह कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ भी जागरूकता अभियानों का एक बड़ा चेहरा रही हैं। विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से उसने बेटियों के संरक्षण और सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मेलोनी ने सिगरेट पीना छोड़ा, G7 समिट में खुलासा:कहा- 1 महीने से नहीं पी; नींद भगाने के लिए कॉफी पीती हूं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मेलोनी ने सिगरेट पीना छोड़ा, G7 समिट में खुलासा:कहा- 1 महीने से नहीं पी; नींद भगाने के लिए कॉफी पीती हूं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मस्क की स्पेसएक्स दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी:माइक्रोसॉफ्ट-अमेजन को छोड़ा पीछे; मस्क की एक दिन की कमाई बफे की नेटवर्थ से 11% ज्यादा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मस्क की स्पेसएक्स दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी:माइक्रोसॉफ्ट-अमेजन को छोड़ा पीछे; मस्क की एक दिन की कमाई बफे की नेटवर्थ से 11% ज्यादा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी:76,900 पर कारोबार कर रहा, IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सिंगर सोनू निगम के गर्दन की नसें दबीं:MRI, सिटी स्कैन हुआ, पेन किलर्स ने गला हुआ भारी, कहा- भुगत रहा हूं, कॉन्फिडेंस कम हुआ

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });