PM Modi Convoy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सोना न खरीदने, पेट्रोल-डीजल और गैस की खपत कम करने की अपील की थी। अब इसका असर प्रधानमंत्री के काफिले में भी दिखाई देने लगा है। बुधवार को सामने आए एक वीडियो में पीएम मोदी का काफिला बेहद छोटा नजर आया। आमतौर पर लंबे काफिले के साथ दिखने वाले प्रधानमंत्री इस बार केवल दो गाड़ियों के साथ दिखाई दिए।. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला सुरक्षा एजेंसियों और एसपीजी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह बरकरार है, लेकिन अनावश्यक वाहनों को हटाकर काफिले को छोटा किया गया है।. प्रधानमंत्री की ओर से जनता से की गई अपील के बाद अब सत्ता और प्रशासनिक स्तर पर भी उसका पालन होता दिखाई दे रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने काफिलों में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। बताया जा रहा है कि अब दोनों नेताओं के काफिले 4-4 वाहनों तक सीमित कर दिए गए हैं।. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने का फैसला लिया है। पहले उनके काफिले में 13 वाहन शामिल रहते थे, जिसे अब घटाकर 8 कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से भी पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील की है।. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपने काफिले को छोटा कर दिया है। बुधवार को उनका काफिला केवल पांच वाहनों के साथ नजर आया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी कार्यों में अनावश्यक वाहनों का उपयोग न किया जाए।
PM Modi Convoy: PM मोदी के काफिले में अब सिर्फ दो गाड़ियां, तेल बचा रहे प्रधानमंत्री
By worldprime
On: मई 13, 2026 6:06 अपराह्न
---Advertisement---