क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raigarh Ganja Smuggling: 300 किलो गांजा समेत 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, गाड़ी में लगाए थे दो नंबर प्लेट

On: जून 5, 2026 4:18 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raigarh Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 300 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा, दो लग्जरी वाहनों और मोबाइल फोन सहित कुल करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।tcw

ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी खेप

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को सूचना मिली थी कि ओडिशा के सोनपुर क्षेत्र से दो वाहनों में भारी मात्रा में गांजा भरकर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में लैलूंगा पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर सघन नाकेबंदी शुरू कर दी।

Raigarh Ganja Smuggling: 300 किलो गांजा समेत 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, गाड़ी में लगाए थे दो नंबर प्लेट

गाड़ी में लगाए थे दो नंबर प्लेट

कटकलिया मार्ग पर घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी XL-6 वाहन को रोककर जांच की। जांच में इनोवा पर ओडिशा और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों की नंबर प्लेट लगी मिली, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। तलाशी के दौरान वाहनों में सवार निखिल कश्यप, रिंकु कश्यप और धर्मेन्द्र कुमार मौर्य के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

300 किलो गांजा और लग्जरी वाहन जब्त

पुलिस ने दोनों वाहनों से करीब 300 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा क्रिस्टा, मारुति सुजुकी एक्सएल-6 और पांच मोबाइल फोन, जिनमें दो आईफोन शामिल हैं, भी जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये आंका गया है।

Raigarh Ganja Smuggling: 300 किलो गांजा समेत 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, गाड़ी में लगाए थे दो नंबर प्लेट

अनूपपुर तक फैले नेटवर्क की जांच

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में अपने सहयोगियों तक पहुंचाई जानी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों और पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश जारी है। इसके लिए पुलिस की विशेष टीम सरगुजा और अनूपपुर रवाना की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

• निखिल कश्यप (23 वर्ष), निवासी रामानुजगंज, जिला बलरामपुर
• रिंकु कश्यप (28 वर्ष), निवासी चिरगापारा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा
• धर्मेन्द्र कुमार मौर्य (27 वर्ष), निवासी हराटोला, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश)

जब्त सामग्री

• लगभग 300 किलोग्राम गांजा
• इनोवा क्रिस्टा कार
• मारुति सुजुकी एक्सएल-6
• 5 मोबाइल फोन (2 आईफोन सहित)

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

श्रीलंका के रुमेश ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा: 92.67 मीटर दूर भाला फेंका; एशिया में दूसरे नंबर पर, पाकिस्तान के अरशद टॉप पर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पोर्ट्स अपडेट्स: ढाका प्रीमियर लीग में सैलरी नहीं मिलने पर खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया, विरोधी टीम विजेता घोषित

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Mahtari Vandan 28th Installment: महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, क्या आपके खाते में पैसे ?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पूरे साल में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी:पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है ग्रोथ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 80 पुलिकर्मियों का तबादला; देखें लिस्ट-

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राहुल का आरोप- ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मकसद सुरक्षा नहीं:एक बिजनेसमैन को फायदा पहुंचाना है; 16 मिनट के वीडियो में डाइविंग करते हुए दिखे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });