क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raigarh Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, इस हालत में मिले लोग

On: जून 12, 2026 3:32 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raigarh Sex Racket: रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराये के मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला दलाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन युवतियों को भी रेस्क्यू किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की।tcw

किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट

पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली के एक किराये के मकान में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान में दबिश दी।

Image 33 5 300x169

आपत्तिजनक हालत में मिले लोग

पुलिस कार्रवाई के दौरान मकान के बाहर महिला संचालक गुंजन चौहान मिली। वहीं मकान के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष और तीन युवतियां मौजूद थीं। जांच के दौरान दो पुरुष ग्राहकों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

WhatsApp Image 2026 06 12 At 2.42.19 PM 225x300

ये सामग्री जब्त

पुलिस ने महिला दलाल के कब्जे से पाइंटर द्वारा दिए गए 2500 रुपए नकद जब्त किए हैं। पूछताछ में महिला ने किराये का मकान लेकर देह व्यापार संचालित करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया।

WhatsApp Image 2026 06 12 At 2.42.18 PM 1 225x300 WhatsApp Image 2026 06 12 At 2.42.18 PM 225x300

3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गुंजन चौहान (36), नेहरू चौहान (37) और मीर रविउल (34) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की आगे जांच जारी है।

ASP का सख्त संदेश

ASP शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के शोषण और अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

5 महीने में पहली बार 4% के करीब पहुंची महंगाई:मई में बढ़कर 3.93% हुई, खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से बढ़ा दबाव

red and white modern breaking news youtube thumbnail

5 महीने में पहली बार 4% के करीब पहुंची महंगाई:मई में बढ़कर 3.93% हुई, खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से बढ़ा दबाव

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Ganja Smuggling: 10 करोड़ का गांजा समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, ऐसे कर रहे थे तस्करी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चांदी आज ₹9,704 बढ़कर ₹2.42 लाख पर पहुंची:इस साल कीमत ₹14 हजार बढ़ी, सोना ₹2,827 महंगा होकर ₹1.48 लाख/10gm हुआ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मैगी और ओपन सीक्रेट के पैकेट में मिले जिंदा कीड़े:FSSAI ने नेस्ले, KFC और फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजा; सप्लाई चेन से प्रभावित बैच को तुरंत हटाने के निर्देश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Double Murder: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी का खौफनाक मर्डर, शवों को बोरों में भरकर श्मशान में दफनाए

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });