क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raigarh Suicide: नवविवाहिता ने लगाई फांसी, सामने आया LIVE-VIDEO

On: जून 18, 2026 12:48 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raigarh Suicide: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक 22 वर्षीय विवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के दौरान मोबाइल फोन में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। पुलिस को मृतका के मोबाइल से करीब डेढ़ घंटे का वीडियो मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कोष्टापारा का है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।tcw

घर में अकेली थी महिला

जानकारी के अनुसार विशाखा देवांगन (22) की शादी करीब चार वर्ष पहले शुभम देवांगन से हुई थी। उसका पति एक जूता-चप्पल दुकान में काम करता है। मंगलवार दोपहर विशाखा घर में अकेली थी। इसी दौरान उसकी सास घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

Image 59 5 300x206

काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो विशाखा साड़ी के फंदे से पंखे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

Image 26 1781706805 234x300

मोबाइल में मिला डेढ़ घंटे का वीडियो

पुलिस जांच के दौरान मृतका का मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग मोड में मिला। मोबाइल की जांच में करीब डेढ़ घंटे का वीडियो बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार वीडियो में महिला पंखे पर साड़ी बांधते हुए दिखाई दे रही है। इसके बाद वह फंदे पर लटक जाती है। पुलिस वीडियो की तकनीकी जांच कर रही है और सभी तथ्यों को सत्यापित किया जा रहा है।

पुलिस ने मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया है। जांच अधिकारी वीडियो की रिकॉर्डिंग, घटनाक्रम और अन्य परिस्थितियों का परीक्षण कर रहे हैं।

Image 60 2 300x228

पुलिस कर रही जांच

डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मोबाइल फोन में घटना से जुड़ी रिकॉर्डिंग मिली है, जिसकी जांच जारी है। फिलहाल मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });