Raipur Accident: राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर-1 स्थित भांठागांव फ्लाईओवर पर ट्रक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर से चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।. जानकारी के मुताबिक, फ्लाईओवर पर एक कार चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के चालक की ओर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।. हादसे के बाद फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
Raipur Accident: रायपुर के भांठागांव फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार
By worldprime
On: जून 8, 2026 3:25 अपराह्न
---Advertisement---