क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Bomb Case: रायपुर में बम बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, घर से मिला था बम बनाने का सामान

On: मई 13, 2026 12:47 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raipur Bomb Case: राजधानी रायपुर में बम बनाने मामले में पुलिस ने आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके से पकड़ा गया। मामले में पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। (रायपुर में बम बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार)

tcw

मितानिन के घर मिला बम सामान (Raipur Bomb Material Case)

जानकारी के मुताबिक, 7 मई को रविशंकर शुक्ल वार्ड स्थित रावाभाठा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू के घर एक संदिग्ध बैग रखा गया था। बताया जा रहा है कि बीरगांव निवासी विनय देवांगन बुधवार शाम बैग लेकर वहां पहुंचा था। उसने कुछ समय के लिए बैग रखने की बात कही और वहां से चला गया।

Raipur Bomb Case: राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। (रायपुर में घर से मिला बम बनाने का सामान)

Image 50 300x221

Image 9 1778135718 300x225 1

बैग को लेकर शक होने पर मितानिन ने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को इसकी सूचना दी। बुधवार रात पार्षद मौके पर पहुंचे और सुबह जांच करने की बात कही। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों के साथ बैग खोलकर देखा गया तो उसमें लो एक्सप्लोसिव इंटेंसिटी सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने बैटरी, दो बोतल केमिकल, एयरगन, वायर और डेटोनेटर जब्त किए थे। मामले के सामने आने के बाद आरोपी विनय देवांगन फरार हो गया था। (Raipur Bomb Saman case)

सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस द्वारा बैग से बरामद सभी सामान को जब्त कर जांच की जा रही थी।

Bamb 1 300x166 1 1778136059 Feeegege 300x165 1

बम बनाने वाला आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार

पुलिस लगातार आरोपी विनय देवांगन (Vinay Devangan Arrested Raipur) की तलाश कर रही थी। आखिरकार रायपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी बम बनाने की तैयारी क्यों कर रहा था और इस मामले में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विनय देवांगन बीरगांव नगर निगम के महापौर और पार्षद का रिश्तेदार बताया जा रहा है। वह बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Raipur Bomb Case: रायपुर में घर से मिला बम बनाने का सामान, जांच में जुटी पुलिस

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी जा रही CISF जवानों की बस पलटी, 8 जवान और ड्राइवर घायल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय टीम का विश्व कप अभियान खत्म: बाहर होते ही छलका हरमनप्रीत का दर्द, बोलीं- बहुत कुछ बदलने की जरूरत है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उद्धव ठाकरे ने BJP को ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया:कहा- 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द हो, वे विकास नहीं, स्वार्थ के लिए गए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया: 2019 विश्व कप, 2022 टी-20 विश्व कप के हीरो रहे; नाइट क्लब विवाद के साथ करियर खत्म

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पोर्ट्स अपडेट्स: बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की; न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट:LoC से घुसपैठ कर अंदर आ गया था, जून में ऐसी तीसरी घटना

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });