Raipur Breaking: रायपुर के पास अभनपुर से लगे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के महानदी स्थित नेहरू घाट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। महानदी में नहाने उतरा एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।. जानकारी के अनुसार इंदिरा मार्केट नवापारा निवासी प्रदीप कश्यप अपनी पत्नी के साथ महानदी में नहाने के लिए नेहरू घाट पहुंचे थे। दोनों नदी में उतरे, लेकिन प्रदीप कश्यप गहराई और तेज बहाव में चले गए, जिससे वे डूब गए। उनकी पत्नी सुरक्षित बाहर निकल आई।. गोताखोरों की टीम रवाना. पुलिस ने रायपुर से गोताखोरों की टीम को भी मौके के लिए रवाना किया है। गोताखोरों के पहुंचने के बाद तलाश अभियान और तेज किया जाएगा। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260711-WA0211.mp4
Raipur Breaking: पत्नी के सामने महानदी में डूबा पति, दोनों नहाने उतरे
By worldprime
On: जुलाई 11, 2026 7:03 अपराह्न
---Advertisement---