Raipur Chakubaji: राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारस नगर इलाके में घर के सामने नशा करने से मना करने पर पिता-पुत्र ने मिलकर एक ही परिवार पर हमला कर दिया। घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।. जानकारी के मुताबिक, पारस नगर निवासी अरुण साहू ने अपने घर के सामने नशा कर रहे साहिल खान को वहां से हटने और नशा नहीं करने की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।. हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटा अनुज साहू घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अरुण साहू और उनके बेटे अनुज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।. सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस, एसीपी कोतवाली और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Raipur Chakubaji: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पिता-पुत्र ने परिवार पर किया जानलेवा हमला
By worldprime
On: मई 27, 2026 12:05 अपराह्न
---Advertisement---