Raipur Fire: राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी इलाके में एक अपार्टमेंट में एसी फटने से आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही पूरे परिसर में धुआं फैल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर बाहर निकलने लगे। मामला मोवा थाना क्षेत्र का है।. दोपहर करीब डेढ़ बजे मोवा थाना क्षेत्र के सुमित होलसेल के पास स्थित छह मंजिला अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर में अचानक एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई और फ्लैट में घना धुआं भर गया।. घबराकर बाहर निकले लोग. आग लगने के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोग घबराकर अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकलने लगे। इस दौरान एक युवक को बाहर निकालते समय हल्की चोट भी आई। आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।. दमकल ने एक घंटे में पाया काबू. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Raipur Fire: रायपुर अपार्टमेंट में AC ब्लास्ट से आग, फ्लैट में फैला धुआं..
By worldprime
On: अप्रैल 24, 2026 6:30 अपराह्न
---Advertisement---