Raipur IPL 2026: नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के दो मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार मैचों के दौरान एंट्री सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है, जहां फिजिकल टिकट की व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी गई है। ( Raipur IPL match). Accès par code QR (code QR du billet IPL de Raipur). नई व्यवस्था के तहत दर्शकों को केवल डिजिटल टिकट के जरिए ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। टिकट ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से खरीदे जाएंगे और मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे। प्रत्येक टिकट में क्यूआर कोड और सीट नंबर रहेगा, जिसे एंट्री गेट पर स्कैन करने के बाद ही दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। इसके लिए मैच के दिन मोबाइल साथ रखना अनिवार्य होगा।. सीटों की नंबरिंग पूरी, वीआईपी टिकटें बढ़ेंगी. आईपीएल मैचों (Raipur cricket match) के दौरान दर्शकों को अपनी सीट नंबर स्वयं चुनने का मौका मिलेगा। इसके लिए स्टेडियम में सीटों की नंबरिंग का काम पूरा हो चुुका है। वहीं, आरसीबी में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से वीआईपी और गोल्ड की सीटें बढ़ाने के लिए कहा है। यह काम भी तेजी से किया जा रहा है। सीएससीएस के अनुसार इस बार वीआईपी और गोल्ड की टिकटों की संख्या बढ़ाई जा रही है।. मई में टिकटों की बिक्री होगी शुरू. रायपुर में होने वाले मैचों की टिकटों की बुकिंग मई के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। क्योंकि, अब तक हुए मैचों के दौरान आरसीबी ने एक सप्ताह पहले ही टिकटों की बुकिंग शुरू की है। सूत्रों से के अनुसार जनरल टिकटों की कीमत 3000 रुपए और वीआईपी की 15 से 20 हजार रुपए से शुरू होने की संभावना है। कारपोरेट बॉक्स की एक सीट की कीमत 40 हजार के करीब होने के आसार हैं।. 10 और 13 मई को रायपुर में होने वाले मैचों के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारतीय क्रिकेट स्टार आने वाले हैं। इनके रायपुरवासियों को अलावा फिल साल्ट, कुणाल पांड्या, टिम डेविड, जैकब बैथेल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, क्विंटल डी क्लॉक, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, आजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह जैसे क्रिकेट सितारों के चौके-छक्के देखने को मिलेंगे।
Raipur IPL 2026: रायपुर में IPL मैच, फिजिकल टिकट बंद; QR Code से ही एंट्री
By worldprime
On: अप्रैल 18, 2026 12:44 अपराह्न
---Advertisement---