क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Loot: रायपुर में ज्वैलर्स मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर जेवरात से भरा बैग छीना

On: मई 6, 2026 1:04 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raipur Loot: राजधानी रायपुर में सराफा कारोबारी के कर्मचारी से करीब 1 करोड़ रुपए की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने तलवार से हमला कर सोने-चांदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। हमले में घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

tcw

आंधी-बारिश के बीच वारदात

मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित टीकाराम शर्मा ‘महावीर ज्वैलर्स’ में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार शाम वह एक ब्रांच से जेवरात लेकर दूसरी ब्रांच जा रहे थे। इसी दौरान तिल्दाडीह मोड़ के पास आंधी-बारिश के कारण रुक गए।

Image 11 3 172x300

तलवार से हमला कर छीना बैग

बारिश थमने के बाद जैसे ही टीकाराम आगे बढ़े, तभी बाइक सवार 2 से 3 बदमाशों ने उनके सिर पर तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

घायल मैनेजर अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद घायल मैनेजर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने घटना की जानकारी ज्वैलर्स प्रबंधन को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Image 19 4 300x221

नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश

सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

A3kt5r 1778013217 300x221

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में वारदात सुनियोजित प्रतीत हो रही है, क्योंकि आरोपियों को पीड़ित के रूट और समय की पहले से जानकारी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });