Raipur Mandir Chori: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर का है, जहां देर रात अज्ञात चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर दानपेटी पार कर दी। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। (रायपुर महादेव मंदिर चोरी). जानकारी के मुताबिक घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है। देर रात एक युवक मंदिर के मुख्य गेट तक पहुंचा। उसने पहले आसपास की गतिविधियों का जायजा लिया और फिर सरिया से गेट का ताला तोड़ दिया। ताला टूटते ही वह अंदर दाखिल हुआ और सीधे उस स्थान पर पहुंचा जहां दानपेटी रखी थी। (रायपुर बिंदेश्वर महादेव मंदिर चोरी). CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर ने कुछ ही मिनटों में दानपेटी उठाई और मौके से फरार हो गया। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो गेट का टूटा ताला और गायब दानपेटी देख हैरान रह गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। (Raipur Mahadev temple theft). सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और तलाश तेज कर दी है।
Raipur Mandir Chori: रायपुर के महादेव मंदिर में चोरी, CCTV में कैद वारदात दानपेटी लेकर फरार आरोपी
By worldprime
On: फ़रवरी 21, 2026 12:16 अपराह्न
---Advertisement---





