क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Murder: रायपुर में पानी के विवाद में युवक का मर्डर, रेत में दफनाया शव; पार्षद समेत 4 हिरासत में

On: मई 29, 2026 11:50 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raipur Murder: राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। 22 मई से लापता युवक भुवनेश्वर यादव की हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया गया था। मामले में पुलिस ने निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। (Mandir Hasaud Murder Case Raipur). जानकारी के मुताबिक मृतक भुवनेश्वर यादव नकटी गांव का रहने वाला था और मोनेट कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि शराब भट्ठी के पीछे पानी को लेकर हुए विवाद के दौरान भुवनेश्वर यादव और आरोपियों के बीच गाली-गलौज हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी उसे जबरन कार में बैठाकर महासमुंद जिले के नांदगांव घाट ले गए, जहां बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। (रायपुर मंदिर हसौद मर्डर केस). हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के लिए शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया। घटना से पहले भुवनेश्वर (Bhubneshwar Yadav Murder case) ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। (महानदी रेत में दफनाया शव). पुलिस ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने महानदी किनारे रेत में दफन शव बरामद किया।. मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि घटना का घटनास्थल महासमुंद जिले में होने के कारण आगे की कार्रवाई संबंधित पुलिस को सौंप दी गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब, ट्रम्प ने शर्तें गिनाईं:होर्मुज खुलेगा, माइंस हटेंगी; परमाणु कार्यक्रम पर भी सहमति का दावा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल इकॉनोमी:जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे; एआई इंडेक्स में चौथा स्थान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल इकॉनोमी:जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे; एआई इंडेक्स में चौथा स्थान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘नागास्त्र’ के बाद एंटी-ड्रोन सिस्टम बना रही भारतीय कंपनी:फाउंडर बोले- ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुआ ‘नागास्त्र’; अब ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएंगे, -40°C में तैनात होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में संपत्ति विवाद के चलते 6 लोगों की हत्या; 10 एकड़ जमीन को लेकर पुराना झगड़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान-एमपी समेत 12 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि:बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 15 मौतें; यूपी में इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बहीं

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });