धरसीवां/खरोरा। Raipur News: धरसीवां विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के प्रयास सफल हुए हैं। लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अब नए डॉक्टरों की सौगात मिली है।. विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरोरा और धरसीवां में नए चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।. स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार. नए चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद मरीजों को इलाज के लिए रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरोरा और धरसीवां में नए डॉक्टरों के पदभार ग्रहण करने से चौबीसों घंटे आपातकालीन सेवाएं और बाह्य रोगी विभाग की सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Raipur News: धरसीवां और खरोरा स्वास्थ्य केंद्रों को मिले नए चिकित्सक, अब 24 घंटे इलाज
By worldprime
On: जून 25, 2026 6:53 अपराह्न
---Advertisement---