Raipur News: राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। माना थाना में पदस्थ आरक्षक रमाकांत सिंह की फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।. जानकारी के मुताबिक, आरक्षक रमाकांत सिंह अपने कुछ साथियों के साथ वीआईपी रोड स्थित पुजारी फार्म हाउस गए हुए थे। इसी दौरान उनकी लाश स्विमिंग पूल में मिली। घटना के बाद साथियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।. सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक आरक्षक के परिजनों को भी दे दी है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस मृतक आरक्षक के साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Raipur News: फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से आरक्षक की मौत
By worldprime
On: मई 16, 2026 4:47 अपराह्न
---Advertisement---