Raipur News: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित रावाभाठा के हृदयलाल चौक के पास ESIC अस्पताल के पास तालाब किनारे एक विकसित भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।. स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी स्थान पर भ्रूण मिलने की यह दूसरी घटना है। लोगों का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भ्रूण को यहां लाकर फेंके जाने की आशंका है। सूचना मिलने पर खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को वहां कौन और कब छोड़कर गया।
Raipur News: रायपुर में तालाब किनारे भ्रूण मिलने से सनसनी..
By worldprime
On: जून 24, 2026 1:55 अपराह्न
---Advertisement---