रायपुर. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम समेत देश के तीन बड़े स्टेडियमों में फिलहाल कोई खेल गतिविधि नहीं होगी। NGT ने भूजल और पर्यावरणीय नियमों से जुड़े मामले में अंतरिम रोक लगा दी है। वजह सिर्फ नियम नहीं, बल्कि नोटिसों का जवाब और जरूरी जानकारी समय पर नहीं देना भी रही।. रिपोर्ट के मुताबिक रायपुर स्टेडियम पर 1.25 लाख रुपये की पेनल्टी भी समय पर जमा नहीं की गई। अब 17 अगस्त को अगली सुनवाई से पहले पेनल्टी जमा कर अनुपालन रिपोर्ट देने की तैयारी की जा रही है, ताकि स्टेडियम से प्रतिबंध हटाने की मांग की जा सके।. Tags: cricket news, Chhattisgarh, Groundwater Rules, NGT Action, NGT Ban, Cricket Stadium, Raipur Stadium News, Shaheed Veer Narayan Stadium, Sports News Hindi