Raipur Tower Video: राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक किसान हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। किसान ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर किसान को नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। (सिलतरा किसान टावर पर चढ़ा). जानकारी के अनुसार सोंडरा गांव निवासी किशन लाल निषाद ने फॉर्चून मेटल प्राइवेट लिमिटेड पर उसकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि पिछले करीब 12 वर्षों से उसकी जमीन कंपनी के कब्जे में है। किशन लाल निषाद का आरोप है कि जमीन वापस पाने के लिए वह पिछले एक दशक से अधिक समय से शासन-प्रशासन के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिला। (रायपुर जमीन कब्जे से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा). राजस्व जांच में किसान की निकली जमीन. गांव के सरपंच संतोष साहू ने बताया कि पीड़ित किसान ने अपनी जमीन वापस दिलाने के लिए पुलिस और प्रशासन से कई बार गुहार लगाई। राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन किए जाने पर जमीन किसान की ही निकली, इसके बावजूद उसे जमीन का कब्जा नहीं दिलाया गया। (Silatra Farmer High Tension Tower Incident). न्याय नहीं मिलने पर उठाया आत्मघाती कदम. लगातार प्रयास के बाद भी न्याय नहीं मिलने से परेशान किसान ने सोमवार सुबह आत्मघाती कदम उठाते हुए हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसान को नीचे उतरने के लिए समझाइश दे रहे हैं।
Raipur Tower Video: जमीन कब्जे से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, फैक्ट्री पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप
By worldprime
On: मार्च 16, 2026 4:06 अपराह्न
---Advertisement---







