Rajnandgaon Rape: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नाबालिग से दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सोमनी पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग को लगातार प्रताड़ित करता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करता था। उत्पीड़न से परेशान होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली।. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों ने थाना सोमनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी करीब 2-3 महीने पहले नौकरी की तलाश में राजनांदगांव के टेडेसरा क्षेत्र आई थी। इस दौरान वह टेडेसरा स्थित एक ढाबे में रह रही थी। बाद में वह क्षेत्र के एक किराए के मकान में रहने लगी थी।. परिजनों ने बताया कि मृतका ने उन्हें जानकारी दी थी कि ढाबा संचालक रंजीत सिंह उसके साथ मारपीट करता था और जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। इतना ही नहीं, जब वह घर लौटने की बात करती थी तो आरोपी उसे कमरे में बंद कर देता था। लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली।. आरोपी गिरफ्तार. मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 127(2), 108 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने आरोपी रंजीत सिंह (22 वर्ष), निवासी ग्राम सौन्दर, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र), हाल पता पीएनआर ढाबा, टेडेसरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Rajnandgaon Rape: ढाबा संचालक नाबालिक से जबरन करता था SEX, मना करने पीटता था, परेशान होकर दे दी जान
By worldprime
On: जून 4, 2026 4:18 अपराह्न
---Advertisement---