RTE Admission 6063: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी के जरिए चयन सूची जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया में प्रदेशभर के हजारों अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।. ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से कुल 14,403 छात्रों का चयन किया गया है। इस बार एडमिशन के लिए कुल 38,439 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 27,203 आवेदन पात्र पाए गए, जबकि 11,236 आवेदन अपात्र घोषित कर दिए गए।. प्रदेश में इस वर्ष 21,975 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई थी। चयनित छात्रों को अब निर्धारित समय-सीमा में संबंधित स्कूलों में प्रवेश लेना होगा। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 2,606 छात्रों का चयन हुआ है, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है।. अब आगे क्या करें अभिभावक. चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों को तय तिथि के भीतर संबंधित स्कूल में जाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। समय पर प्रवेश नहीं लेने पर सीट निरस्त भी हो सकती है।. दूसरे चरण की तैयारी. जिन सीटों पर प्रवेश नहीं होगा या जो खाली रह जाएंगी, उनके लिए जल्द ही दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे वंचित बच्चों को भी मौका मिल सके।. RTE Admission 2026: RTE में एडमिशन नहीं दिया तो स्कूल की मान्यता होगी रद्द
RTE Admission 2026: RTE के तहत लॉटरी से एडमिशन, चयन सूची जारी
By worldprime
On: अप्रैल 16, 2026 6:25 अपराह्न
---Advertisement---