क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

SBI कर्मचारियों की हड़ताल टली:25-26 मई को सामान्य रूप से बैंक शाखाएं खुलेंगी; मैनेजमेंट और यूनियन की बैठक में सहमति बनी

On: मई 24, 2026 7:33 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कर्मचारियों की 25 और 23 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल दिया गया है। बैंक मैनेजमेंट और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। अब दोनों दिन बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज होगा। SBI मैनेजमेंट और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को मुंबई स्थित कॉरपोरेट सेंटर में बैठक हुई। SBI स्टाफ एसोसिएशन (बंगाल सर्कल) के सचिव सुदीप दत्ता ने पीटीआई (PTI) को बताया कि मैनेजमेंट के साथ बैठक सकारात्मक रही और महासंघ की उठाई गई कई मांगों पर प्रोग्रेस हुई है। इसे देखते हुए प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया गया। 27-28 मई को बकरीद की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे वहीं 27 मई और 28 मई को बकरीद की छुट्टी के चलते SBI की ब्रांचों में कामकाज प्रभावित होगा। दरअसल, भारत के अलग-अलग राज्यों में बकरीद का त्योहार अलग-अलग दिन मनाया जाएगा, जिसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) के लिए दो दिन की छुट्टियां का ऐलान किया है। देश के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बकरीद के कारण SBI बंद रहेगा, जबकि कुछ हिस्सों में 28 मई को छुट्टी रहेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर के बैंक सर्किलों में बकरीद के मौके पर 27 और 28 मई दोनों दिन आधिकारिक छुट्टी रहेगी। क्यों हड़ताल पर जाना चाहते थे SBI कर्मचारी ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी 16 मांगों को लिए हड़ताल का ऐलान किया था। यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति तय करने और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई थी। AISBISF, स्टेट बैंक के कर्मचारियों का देशव्यापी प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है, जो कर्मचारियों के अधिकारों, सैलरी और वर्किंग कंडीशन को लेकर मैनेजमेंट से बातचीत करता है। 23-24 मई को वीकेंड की छुट्टी के चलते बैंक बंद थे इससे पहले 23 मई को महीने के चौथे शनिवार और 24 मई को रविवार की छुट्टी के चलते बैंक बंद थे। नियम के मुताबिक, देश के सभी बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… घर बैठे फ्री में डाउनलोड करें ई-आधार: यह सभी जगह होता है मान्य, जानें इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस आधार हमारे देश में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार हम इसके खोने या खराब होने के डर के कारण इसे अपने साथ नहीं रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी वर्चुअल कॉपी (PDF फाइल) भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होती और यह सभी जगह मान्य भी है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान में प्री-मानसून में सामान्य से 41% ज्यादा बारिश:मानसून अगले 3 दिनों में एमपी-यूपी पहुंचेगा; बिहार में बिजली गिरने से 3 की मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज बैठक, कल राष्ट्रपति से मिले पीएम:कैबिनेट फेरबदल की चर्चा; AAP, TMC और उद्धव गुट के सांसदों को मिल सकता है मौका

red and white modern breaking news youtube thumbnail

क्रिकेटर रोहित शर्मा को समेत 65 को पद्म पुरस्कार:कुणाल शाह Meta के नए ग्लोबल हेड अपॉइंट हुए, 24 जून करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके- सड़क पर दिखी जूते जैसी कार:₹1.50 लाख की बाइक पर ₹2.36 लाख जुर्माना; कुत्ते ने खाया लॉटरी टिकट, मालकिन ने मुकदमा ठोका

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिलेशनशिप एडवाइज़ – दोस्ती का हसबैंड फ्लर्ट करता है: मुझे अजीब लगता है, क्या एक शादीशुदा आदमी का ऐसा व्यवहार सही है, मैं क्या करूँ?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पीरियड्स में हाइजीन जरूरी: लापरवाही से बढ़ता यूटीआई, संक्रमण का खतरा, आपातकालीन किट में ये 9 चीजें हमेशा साथ रखें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });