Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में SECL की आमगांव खदान से ड्यूटी कर लौट रहे कर्मचारियों की बस को रास्ते में रोककर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले बस चालक के साथ गाली-गलौज की और इसके बाद बस के अंदर घुसकर एक SECL कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की।. घटना के दौरान बस के अंदर हुए पूरे विवाद का वीडियो किसी यात्री ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश बस के अंदर घुसकर कर्मचारी के साथ हाथापाई कर रहे हैं, जबकि बस में सवार अन्य कर्मचारी दहशत में नजर आ रहे हैं।. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े इस तरह बस रोककर हमला किया जा सकता है, तो उनकी सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है।. मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Surajpur News: SECL कर्मचारियों की बस में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट, कर्मचारी को बेरहमी से पीटा – देखें वीडियो
By worldprime
On: जनवरी 20, 2026 2:03 अपराह्न
---Advertisement---











