Valentine Day: वेलेंटाइन डे के मौके पर रायपुर से युवाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, जहां गर्लफ्रेंड को छेड़ने को लेकर दो गुटों के लड़के आपस में भिड़ गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र से कुछ ही मीटर की दूरी पर मालवीय रोड पर हुई, जहां दोनों पक्षों के बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट हुई।. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक की गर्लफ्रेंड को कथित रूप से छेड़े जाने के बाद विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों गुटों के कई युवक सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।. फिलहाल यह मामला थाने तक नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि सभी युवक कम उम्र के हैं, इसी कारण दोनों पक्ष पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से बच रहे हैं। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले पर नजर रखी जा रही है।. देखिए वीडियो –. https://www.instagram.com/reel/DUuyc8SDDDU/? igsh=MWRpOWJkaXFja2JsaQ==
Valentine Day: रायपुर में वेलेंटाइन डे का रुझान; गर्लफ्रेंड को छेड़ने पर दो गुटों में मारपीट, VIDEO वायरल
By worldprime
On: फ़रवरी 14, 2026 1:47 अपराह्न
---Advertisement---





