क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Vedanta Power Plant: वेदांता पावर प्लांट में अब तक 16 की मौत, 36 झुलसे; मृतकों को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी का ऐलान

On: अप्रैल 15, 2026 12:52 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Vedanta Power Plant: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 मजदूर झुलस गए हैं। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं 5 ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, 5 ने जिला अस्पताल रायगढ़ और 2 ने रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। (सक्ती पावर प्लांट मजदूर झुलसे)

tcw

घटना के बाद घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां 18 लोगों का इलाज जारी है। मृतकों में ठंडाराम, पप्पू कुमार, अमृत लाल पटेल (50) और उत्तर प्रदेश के बृजेश कुमार की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य शवों की पहचान की जा रही है। कई शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण पहचान में दिक्कत आ रही है। (सक्ती वेदांता पावर प्लांट बॉयलर ब्लास्ट)

हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। कुछ मजदूरों के लापता होने की भी जानकारी सामने आई है।

Comp 172 1776164510

Gifs2 1 1776165865

Comp 160 1776163610 1 Comp 1 121776177061 1776223229

जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं प्लांट के सिक्योरिटी हेड प्रेम झा के अनुसार, हादसे में घायल 36 लोगों में से 12 छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, जबकि अन्य बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के हैं। (Sakti power plant accident)

Image 59 1776186031 300x111 Image 58 1776183577 300x158

वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए की सहायता राशि और नौकरी देने का ऐलान किया है, जबकि घायलों को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई थी। (Vedanta power plant boiler blast Sakti)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी- श्रम मंत्री

छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

CG Breaking: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 30-40 मजदूर झुलसे; कई की हालत गंभीर

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });