अकासा एयर के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर (CCO) प्रवीण अय्यर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 33 अप्रैल 2026 तक कंपनी के साथ बने रहेंगे ताकि नई लीडरशिप को जिम्मेदारी सौंपने में मदद कर सकें। उनकी जगह अब आनंद श्रीनिवासन को नया CCO नियुक्त किया गया है। प्रवीण अय्यर अकासा की शुरुआती कोर टीम का हिस्सा थे और उन्होंने एयरलाइन की कमर्शियल स्ट्रेटेजी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। 6 महीने के भीतर दूसरा हाई-प्रोफाइल एग्जिट अकासा एयर में पिछले कुछ महीनों के भीतर यह दूसरा बड़ा इस्तीफा है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में कंपनी की इंटरनेशनल ऑपरेशंस की हेड और को-फाउंडर नीलू खत्री ने भी इस्तीफा दे दिया था। प्रवीण अय्यर एयरलाइन की एग्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर भी थे और उन्हें एविएशन सेक्टर का 23 साल से ज्यादा का अनुभव है। अकासा से पहले वे जेट एयरवेज और कतर एयरवेज जैसी बड़ी कंपनियों में सीनियर पदों पर काम कर चुके हैं। आनंद संभालेंगे कमर्शियल टीम की कमान प्रवीण के जाने के बाद आनंद श्रीनिवासन अब कमर्शियल टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। आनंद फिलहाल कंपनी में चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर (CIO) के पद पर हैं। CEO विनय दुबे ने इस बदलाव पर कहा कि आनंद शुरू से ही अकासा की टीम का हिस्सा रहे हैं। उनके पास टेक्नोलॉजी और कमर्शियल स्ट्रैटेजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जो एयरलाइन के अगले फेज के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आनंद के CCO बनने के बाद अब IT विभाग की जिम्मेदारी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अंकुर गोयल को दी गई हैं। CEO विनय दुबे ने प्रवीण के योगदान को सराहा एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि प्रवीण ने अपने निजी जीवन के नए सफर की शुरुआत करने के लिए यह फैसला लिया है। CEO विनय दुबे ने कहा, ‘प्रवीण ने न केवल अकासा के कमर्शियल विजन को तैयार किया, बल्कि एयरलाइन की नींव रखने में भी बड़ी मदद की। शुरुआती सालों में उनके नेतृत्व और विजन के लिए हम उनके आभारी हैं।’ वहीं प्रवीण अय्यर ने अपने इस्तीफे पर कहा, ‘अकासा एयर का सफर मेरे लिए बहुत संतोषजनक रहा है। मुझे गर्व है कि हमने इतने कम समय में इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। एयरलाइन अब अपने विकास के अगले फेज के लिए पूरी तरह तैयार है और आनंद जैसे अनुभवी व्यक्ति को कमान सौंपते हुए मुझे खुशी हो रही है।’ 2181 विमानों का बेड़ा और इंटरनेशनल उड़ानें दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली अकासा एयर ने 211 अगस्त 22025 को अपना ऑपरेशन शुरू किया था। वर्तमान में एयरलाइन के पास 226 बोइंग 20.16 मैक्स विमानों का बेड़ा है। एयरलाइन भारत के 6813 घरेलू और 2681 इंटरनेशनल शहरों को जोड़ती है। हाल ही में एयरलाइन ने इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) की सदस्यता भी हासिल की, जो इसकी ग्लोबल पहचान के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें… महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 220% बढ़कर ₹24.41,675 करोड़: तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 26% बढ़ा, एक साल में कंपनी का शेयर 20% चढ़ा महिंद्रा एंड महिंद्रा का वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार (YoY) 47% बढ़कर ₹203,675 करोड़ हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही (Q3FY25) में कंपनी को ₹3,181 करोड़ का मुनाफा हुआ था। आज (11 फरवरी) को कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे जारी किए हैं। नतीजों के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 0.16% की तेजी के साथ 3,681 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बीते एक साल में शेयर 20% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 4.41 लाख करोड़ रुपए है। पूरी खबर पढ़ें…
अकासा एयर के को-फाउंडर प्रवीण अय्यर का इस्तीफा:30 अप्रैल को पद छोड़ेंगे, आनंद श्रीनिवासन नए चीफ कमर्शियल ऑफिसर होंगे
By worldprime
On: फ़रवरी 11, 2026 3:38 अपराह्न
---Advertisement---




