बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र साइबर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) यशस्वी यादव ने शुक्रवार को गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर अवेयरनेस पर एक स्पेशल सेशन भी ऑर्गनाइज किया। इस दौरान ADGP यशस्वी यादव ने बताया कि अक्षय की बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने परिवार को इस बारे में बताया, जिसके बाद मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई की गई। इस दौरान अक्षय कुमार का अक्टूबर 2025 का एक पुराना वीडियो भी चलाया गया, जिसमें उन्होंने इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि शुरुआत में गेम के दौरान सामान्य बातचीत हुई, लेकिन बाद में अजनबी ने पहले लोकेशन पूछी, फिर जेंडर पूछा और उसके बाद न्यूड फोटो भेजने की मांग की। पिछले साल अक्षय ने घटना के बारे में बताया था पिछले साल अक्षय ने बताया था कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त उनकी बेटी से न्यूड फोटोज मांगी गई थी। 3 अक्टूबर 2025 को मुंबई पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ 2025’ के उद्घाटन कार्यक्रम में अक्षय कुमार पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणव?
अक्षय की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार:साल 2025 का मामला, एक्टर ने खुद घटना के बारे में बताया था
By worldprime
On: अप्रैल 25, 2026 10:46 पूर्वाह्न
---Advertisement---