गुवाहाटी/दिल्ली :असम में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा का बेसब्री से इंतज़ार शुरू हो गया है| मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा पहले ही एलान कर चुके है,कि वो “पवन खेड़ा का पवन पेड़ा” बना कर ही दम लेंगे ? यही नहीं मुख्यमंत्री ने यह भी अंदेशा जाहिर किया था,कि राहुल गांधी पर्दे के पीछे है,उन्होंने ही खेड़ा को फर्जी दस्तावेज देकर उनकी छवि ख़राब करने की मुहीम छेड़ी थी| विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गाँधी ने अपनी सभाओं में मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा पर कई तीखे वार किए थे| राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर राहुल गाँधी ने मुख्यमंत्री सरमा को ताउम्र जेल में डालने की धमकी भी दी थी| जबकि,एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दस्तावेज जारी कर कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने हेमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के 3 पासपोर्ट और विदेशों में हज़ारो करोड़ की प्रॉपर्टी का दावा किया था| मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने कांग्रेस के इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए साजिश करार दिया था| उन्होंने इस मामले की पुलिस से शिकायत भी की थी| असम पुलिस की वो याचिका रंग लाई है,जिसमें सुप्रीम कोर्ट से तेलंगाना हाई कोर्ट के उस फ़ैसले पर रोक की गुहार लगाई गई थी,जिसमें खेड़ा काफी राहत महसूस कर रहे थे| इस याचिका पर आज हुई सुनवाई के बाद कांग्रेसी ख़ेमे में मायूसी छा गई है| सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा को तेलंग?
असम में पैर रखते ही खेड़ा होंगे गिरफ्तार या करेंगे सरेंडर? स्वागत-सत्कार के लिए तैयार मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा…
By worldprime
On: अप्रैल 15, 2026 3:11 अपराह्न
---Advertisement---