बॉलीवुड में इन दिनों आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘ललकार’ की चर्चा तेज हैं। कहा जा रहा है कि ‘लगान’ के करीब 25 साल बाद दोनों एक बार फिर बड़े परदे पर साथ आने वाले हैं। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े कई सूत्र इसे एक बड़े स्पोर्ट्स-पीरियड ड्रामा के रूप में देख रहे हैं। इस फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट इतिहास के बेहद महत्वपूर्ण दौर से जुड़ी है। यही वजह है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ फिल्मी गलियारों में ही नहीं, बल्कि क्रिकेट और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जल्द ही इस पर आधिकारिक ऐलान हो सकता है। कहानी का फोकस होगा लाला अमरनाथ और क्रिकेट को मिलती नई पहचान रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का सबसे अहम किरदार लाला अमरनाथ का है। वे भारत के पहले टेस्ट शतकवीर थे और स्वतंत्र भारत के शुरुआती दौर में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी कर चुके थे। क्रिकेट इतिहास में उनका नाम उन खिलाड़ियों में लिया जाता है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट की शुरुआती पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लाला ऑलराउंडर थे। वे राइट हैंड बल्लेबाज और राइट-आर्म मीडियम पेस गेंदबाज थे। फिल्म केवल उनके क्रिकेट रिकॉर्ड्स तक सीमित नहीं रहेगी। इसके जरिए उस दौर के भारत को भी दिखाने की कोशिश होगी, जब देश स्वतंत्र
आमिर की ‘ललकार’:ये फिल्म सिर्फ एक स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं, बंटवारे में बिछड़े क्रिकेटर्स का दर्द भी दिखाएगी
By worldprime
On: जुलाई 12, 2026 3:16 अपराह्न
---Advertisement---