‘3 इडियट्स’, ‘धुरंधर’, ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘रहना है तेरे दिल में’ जैसी कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग करने वाले आर माधवन की गिनती बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड, सिंपल और वर्सेटाइल एक्टर्स में होती है। आर माधवन का ‘3 इडियट्स’ में निभाया गया फरहान का किरदार और उसका डायलॉग ‘अब्बा नहीं मानेंगे’ आज भी सोशल मीडिया पर बने मीम्स में लोकप्रिय है। हालांकि यह कम लोग जानते हैं कि फरहान का किरदार माधवन की रियल लाइफ से काफी जुड़ा हुआ था। असल जिंदगी में भी उन्होंने अपने पिता से कहा था कि उन्हें नहीं पता वह क्या बनना चाहते हैं, लेकिन वह इंजीनियर नहीं बनना चाहते। यही वजह थी कि फरहान के किरदार की भावनाएं और संघर्ष पर्दे पर इतने नेचुरल लगे। आज आर माधवन 56 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से- सेना में शामिल होना चाहते थे आर माधवन का जन्म 1 जून 1970 को झारखंड के जमशेदपुर (तब बिहार) में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता टाटा स्टील में मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव थे और मां बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थीं। कॉलेज के दौरान माधवन ने एनसीसी में हिस्सा लिया और भारत की तरफ से कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने ब्रिटिश आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के साथ ट्रेनिंग भी की। वे भारतीय सेना में श?
आर माधवन@56; शराब पीकर फिल्माया 3 इडियट्स का सीन:इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन नहीं मिला तो पिता रोए, रॉकेट्री के लिए दांत टेढ़े करवाए
By worldprime
On: जून 1, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---