बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद सोमवार को उनके बेटे आनंद भोसले और पोती जनाई काशी पहुंचे। अस्सी घाट से नाव के बीच गंगा में जाकर उनकी अस्थियां प्रवाहित कीं। अस्थियां विसर्जन के दौरान पोती भावुक हो गई और उनकी आंखों से आंसू निकल गए। पोती जनाई ने कहा- दादी आशा भोसले ने मौत से पहले काशी में अपनी अस्थियां विसर्जन की इच्छा जताई थी। बता दें 12 अप्रैल को मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले का निधन हुआ था। बेटे आनंद भोसले ने कहा- मां का भगवान शिव से अटूट रिश्ता बेटे आनंद भोसले ने कहा- मां जीवन में सिर्फ एक बार काशी आयीं थीं लेकिन उनका भगवान शिव से अटूट रिश्ता था। उनकी ही अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए आज हम लोग यहां अस्थियां लेकर आये थे और उनका पिंडदान भी किया है। इसके बाद बेटे आनंद और पोती जनाई भोसले मुंबई वापस लौट गए। पोती जनाई ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया आशा भोसले के निधन के बाद ज़नाई भोसले ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने अपनी दादी को अपना सबसे अच्छा दोस्त और जिंदगी का अहम हिस्सा बताया। ज़नाई ने लिखा कि अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह किसके साथ सुबह चाय पियेंगी या अपने मजाक साझा करेंगी। उन्होंने लिखा कि वह मानती हैं कि उनकी दादी हमेशा उनके साथ रहेंगी और एक दिन फिर से उन्हें गले लगाने लौटेंगी। उन्हो?
आशा भोसले की अस्थियां गंगा में विसर्जित:काशी में पोती भावुक हुई, आंखों से आंसू छलके; कहा- दादी की अंतिम इच्छा थी
By worldprime
On: अप्रैल 20, 2026 6:09 अपराह्न
---Advertisement---