16 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मनाने वाली कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल और बेटे विहान के साथ अपने सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। पोस्ट में विक्की के साथ उनकी तस्वीरें और बेटे विहान के साथ बिताए गए कुछ खास पल नजर आए। तस्वीरों के साथ कटरीना ने एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “मैं हमेशा भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मुझे तुम्हारे जैसा अनमोल साथी दिया। यह मेरा सबसे खूबसूरत जन्मदिन है। और हां, तुम भी कुछ कम अच्छे नहीं हो।” बता दें कि बेटे विहान के जन्म के बाद कटरीना का पहला जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर कटरीना ने पीच रंग की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने खुले बाल और कम एक्सेसरीज के साथ अपना लुक सिंपल रखा। पोस्ट में विक्की कौशल के साथ एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसे सेलिब्रेशन के बाद की बताया गया। इसमें दोनों कैजुअल आउटफिट में साथ नजर आए। कटरीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए विक्की ने पोस्ट में लिखा था, “जान का जन्मदिन।” पिछले साल नवंबर में हुआ बेटे विहान का जन्म
कटरीना और विक्की पिछले साल नवंबर में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को यह जानकारी दी थी। इसके बाद 7 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। मां बनने के बाद कटरीना का यह
कटरीना कैफ ने 43वें जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं:विक्की कौशल और बेटे विहान दिखाई दिए; लिखा- सबसे खूबसूरत जन्मदिन
By worldprime
On: जुलाई 19, 2026 1:45 अपराह्न
---Advertisement---