जोधपुर में प्रसिद्ध कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को होने जा रही है। 4 जुलाई (शनिवार) से 3 दिन शादी की रस्में और कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों का आगमन शुरू हो चुका है। शादी के कार्यक्रम जोधपुर के अलग-अलग आलीशान होटलों में आयोजित किए जाएंगे। 4 जुलाई की शाम को ‘ताज हरि महल’ में होने वाले ‘संस्कृति स्वर’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी शाश्वत से होने जा रही है। मेहमानों का आगमन शुक्रवार से ही शुरू हो गया था। सभी मेहमानों को ‘उम्मेद भवन पैलेस’ में ठहराया गया है, जहां उनका पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वरा और शाश्वत 6 जुलाई को उम्मेद भवन पैलेस में ही सात फेरे लेंगे। इससे पूर्व के कार्यक्रम शहर के ताज हरि महल, इंडाना पैलेस, उम्मेद भवन पैलेस और वेलकमहोटल आईटीसी में होंगे। क्या करती हैं स्वरा लोढ़ा शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखती हैं। स्वरा अपनी मां की तरह ही एक लेखिका हैं। उन्होंने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर ’54 Reasons Why Parents Suck!’ नामक किताब लिखी है। शादी समारोह में शामिल होंगे कई वीआईपी गेस्ट समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
कवि-एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी की जोधपुर में शादी:3 दिन तक चलेंगे कार्यक्रम; सीएम समेत कई बड़े बिजनेसमैन और बॉलीवुड सितारे आएंगे
By worldprime
On: जुलाई 4, 2026 3:52 अपराह्न
---Advertisement---