स्कूल की पढ़ाई के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाकर जैनम जैन पूरी दुनिया में छाए हुए हैं। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाले एक स्टार्टअप के फाउंडर हैं। उनके स्टार्टअप का नाम ‘मेंगो इंजन’ (Mengo Engine) है। जैनम का ऑफिस दुबई के बुर्ज खलीफा की 141वीं मंजिल पर है। दुबई में कंपनी के मालिक हैं जैनम जैनम जैन की उम्र 14 साल है। उनकी कंपनी AI प्लेटफॉर्म बिजनेस के कई काम आसान करती है। इसकी मदद से मार्केटिंग, ग्राहकों से बात करना, सेल्स बढ़ाना और कंटेंट तैयार करना जैसे काम जल्दी और आसान हो जाते हैं। Documenting > creating. The journey is the content. I record mine daily. I’m not a content creator; I’m a founder with a camera. People want the real, unfiltered process. pic.twitter.com/18AZQ93jqS— Jainam Jain (@Jainamjain_1xl) July 4, 2026 6 साल की उम्र में पिता से मिली प्रेरणा जैनम ने बताया कि जब वे सिर्फ 6 साल के थे, तब उनके पिता उन्हें पहली बार एक बिजनेस मीटिंग में लेकर गए थे। वहीं से उनके मन में बिजनेस को समझने की दिलचस्पी बढ़ी। इसके बाद उन्होंने सिर्फ स्कूल की पढ़ाई पर ही भरोसा नहीं किया बल्कि वे नए लोगों से मिले, अलग-अलग कार्यक्रमों में गए और हर अनुभव से कुछ नया सीखते रहे। यू ट्यूब चैनल के साथ करिअर की शुरुआत अपने करिअर की शुरुआत बताते हुए जैनम कहते हैं – जब मैंने अपने पहले YouTube चैनल ‘JJFuntime’ के साथ अपना एंटरप्रेन्योर का सफर शुरू किया, तब मैं सिर्फ 6 साल का था। मेरा पहला वीडियो मेरी बहन जीविका के साथ खि
14 की उम्र में AI कंपनी के मालिक बने जैनम:बुर्ज खलीफा की 141वीं मंजिल पर ऑफिस, 6 साल की उम्र में शुरू किया अपना यू ट्यूब चैनल
By worldprime
On: जुलाई 4, 2026 3:26 अपराह्न
---Advertisement---