कॉमेडियन सुनील पाल खुद के अपहरण के मामले में किडनैपर्स की पहचान करने मेरठ पहुंचे। सोमवार को कोर्ट में उन्होंने 2 आरोपियों की पहचान की। उन्होंने कहा- किडनैपिंग की वारदात के बाद से मैं बहुत डरा हुआ हूं। अब तो बाहर जाने से भी डर लगता है। उन्होंने कहा- मुंबई में भी अगर उनके आस-पास कोई मौजूद होता है तो वह उसे भी शक की नजर से देखते हैं। एक साल में मेरा 10 किलोग्राम वजन कम हो गया है। मुंबई में भी अगर उनके आस-पास कोई मौजूद होता है तो वह उसे भी शक की नजर से देखते हैं। दोस्त को फोन कर जाते हैं बाहर सुनील पाल ने कहा-वह कहीं भी अकेले नहीं जाते। कहीं भी जाना होता है तो वह पहले अपने दोस्त साहिबे आलम को फोन करते हैं। कहां जाना है उन्हें पूरी जानकारी देते हैं। जिस वाहन से जा रहे हैं, उस वाहन की फोटो और नंबर तक वह अपने दोस्त को पहले व्हाट्सएप करते हैं। अपने शहर के भीतर भी वह अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं। अब एक नजर में पूरा मामला पढ़िए मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का मेरठ में दिसंबर 2024 में अपहरण कर उनसे 8 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। सुनील को हरिद्वार में एक इवेंट के बहाने बुलाकर नेशनल हाईवे 58 से उनका अपहरण किया गया और उन्हें 24 घंटे बंधक बनाकर रखा गया था। 20 लाख की फिरौती 8 लाख में सौदा तक बदमाशों ने सुनील पाल को अगवा करने के बाद 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी लेकिन बाद में यह र?
किडनैपर्स को पहचानने कोर्ट पहुंचे कॉमेडियन सुनील पाल:मेरठ में बोले-10 किलो वजन घटा, अब घर से निकलने में भी डर लगता है
By worldprime
On: अप्रैल 20, 2026 1:34 अपराह्न
---Advertisement---