महासमुंद : रायपुर से सटे महासमुंद जिले के कलेक्टर की कार्यप्रणाली कृषि विभाग से लेकर राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है| मामला इलाके में यूरिया खाद वितरण से जुड़ा बताया जाता है| इस मामले ने दो कृषि विस्तार अधिकारियों के निलंबन के बाद गांव की कई चौपालों में तो कलेक्टर को हटाने की मांग भी शुरू हो गई है| आरोप लग रहा है,कि कृषि माफियाओं के इशारे पर कलेक्टर द्वारा दोनो कृषि अधिकारियों को निलंबित किया गया है| दलील यह भी दी जा रही है,कि किसानों की मदद करना निलंबित अफसरों को भारी पड़ गया है ? महासमुंद में यूरिया वितरण में गड़बड़ी की शिकायत सही है या कोई साजिश ? इसे लेकर माथापच्ची जारी है| जबकि, महासमुंद कलेक्टर के अधीनस्थ खाद्य विभाग में गैस की कालाबाज़ारी का बड़ा मामला कुछ दिनों पूर्व सामने आया था,इस मामले में भी कलेक्टर की भूमिका जाँच के दायरे में बताई जाती है | गैस की कालाबाज़ारी रोकने में विफल रहे कलेक्टर का अब यूरिया वितरण में गड़बड़ी का दांव सुर्ख़ियों में है | यह भी पढ़े : रायपुर में कलेक्टर की स्ट्राइक,करोड़ों का गबन,जेल जाएंगे पूर्व सरपंच,चेतावनी जारी होने के बाद गांव-गांव में हड़कंप… महासमुंद में इन दिनों कलेक्टर की एक अजीबो-गरीब कार्रवाई से कृषि महकमे में हलचल तेज़ है| कई कारोबारी दलील दे रहे है,कि किसानों को राहत देने पर महासमुंद कले?
किसानों की मदद बनी “गुनाह” ? यूरिया वितरण की झूठी जानकारी ? बगैर जाँच-पड़ताल कलेक्टर ने दो कृषि अधिकारियों को किया निलंबित,जांच टीम और किसान हैरान !
By worldprime
On: मई 22, 2026 5:35 अपराह्न
---Advertisement---