क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कोलकाता गोदाम हादसे में मौतों का आंकड़ा 10 पहुंचा:मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए सेना का ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार लगाया गया

On: जून 25, 2026 3:41 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने के हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। हादसे के दूसरे दिन भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है। सेना ने सर्च ऑपरेशन में अत्याधुनिक ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) सिस्टम भी तैनात किया है। गुरुवार सुबह मलबे से पांच और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके साथ ही अब तक मलबे से निकाले गए लोगों की कुल संख्या 30 हो गई है। इनमें 2 आईसीयू में है। अन्य 203 की हालत खतरे से बाहर है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के करीब 26 घंटे बाद भी सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, कोलकाता पुलिस, दमकल विभाग, सिविल डिफेंस और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से मलबा हटाने और फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर निर्माण संबंधी तकनीकी खामी या संरचनात्मक कमजोरी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। रेस्क्यू ऑपरेशन की 5 तस्वीरें… हादसे में मृत-घायलों की 7 तस्वीरें नक्शा पास कराने वाले ब्रोकर से लेकर अब तक 5 गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार लोगों के साथ कोलकाता नगर निगम (KMC) से भवन का नक्शा मंजूर कराने में कथित भूमिका निभाने वाला एक ब्रोकर भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अयान ट्रेडर्स का सुपरवाइजर गुलजार हुसैन, लोहे के ढांचे का फैब्रिकेटर कमल सामंतो, जमीन का लीजधारक संभूनाथ बेहरा, लेबर सप्लायर एवं ट्राइमेक्स ठेकेदार दिवाकर भंडारी और केएमसी से स्वीकृति योजना (सैंक्शन प्लान) पास कराने में कथित तौर पर मदद करने वाला ब्रोकर अब्दुल हमीद शामिल है। कोलकाता में सभी निर्माणाधीन इमारतों का होगा ऑडिट:CM इस हादसे के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता नगर निगम (KMC) क्षेत्राधिकार में आने वाली सभी निर्माणाधीन इमारतों का ऑडिट कराने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि यह ऑडिट उन सभी निर्माणाधीन भवनों का होगा, जिन्हें पिछली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के कार्यकाल में मंजूरी दी गई थी। सरकार के अनुसार, ऑडिट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निर्माण कार्य निर्धारित सुरक्षा मानकों और स्वीकृत निर्माण मानदंडों के अनुरूप हो रहा है या नहीं। जिन परियोजनाओं में अनियमितता या सुरक्षा संबंधी खामियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार का मुआवजा कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। पीएम ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। केंद्र और राज्य सरकार दोनों की ओर से राहत और बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। ——————– ये खबर भी पढ़ें…. कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढही, मलबे में दबा मजदूर बोला- मेरा पैर काट लो; लेकिन मुझे बचा लो दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार दोपहर 12:07 बजे निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिर गया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में दबे 20 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जिनमें दो आईसीयू में है। अन्य 18 की हालत खतरे से बाहर है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });