क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

गुजरात में शेरनी का किसान पर हमला, VIDEO:हाथ जबड़े में आधे घंटे पकड़े रही, फिर छोड़ा; पहले एक और व्यक्ति पर भी हमले की कोशिश की

On: जुलाई 6, 2026 1:35 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

गुजरात के भावनगर जिले के पालीताना तालुका में 6 जुलाई की सुबह शेरनी ने किसान पर हमला कर दियाा। हमले में किसान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पालीताना सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे भावनगर ले जाया गया। घटना गर्जिया गांव में सुबह 10:30 बजे की है। हमले का लाइव वीडियो वायरल है। शेरनी ने इसके पहले एक और व्यक्ति पर हमले की कोशिश की लेकिन उसने भाग कर खुद को घर में बंद कर लिया। घायल किसान बोला- शेरनी ने मुझे करीब आधे घंटे तक पकड़े रखा शेरनी के हमले में घायल किसान कालूभाई बोगभाई परमार ने बताया कि मैं सुबह 10:30 बजे अपनी गाय को चारा खिलाने जा रहा था। तभी झाड़ियों में बैठे शेरनी ने अचानक मुझ पर हमला कर दिया। पहले उसने मेरी पीठ पर वार किया और मुझे गिरा दिया, फिर उसने मेरा हाथ अपने मुंह में पकड़ लिया। उसने मुझे करीब आधे घंटे तक पकड़े रखा। मैंने अपनी रक्षा के लिए शेरनी को खरोंचा, जिससे उसने मेरा हाथ छोड़ दिया। मैं तुरंत वहां से भागा। इसके बाद शेरनी मेरी गाय के पीछे चली गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी जमीन पर बैठी है और आदमी को दबाए हुए है। शेरनी ने आदमी के पैर पर काट लिया। आदमी अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। लोगों ने शेरनी पर पत्थर फेंके। आदमी के शरीर के कुछ हिस्सों पर चोटों के कारण खून बह रहा है। आसपास के लोग उसे बचाने के लिए चिल्ला रहे हैं। घटना के वीडियो फुटैज: पहले एक और व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की शेरनी का सामना करने वाले हेमूभाई गढ़वी ने बताया, “मैं सुबह दूध लेकर आया था, सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच का समय था। उस घर में सब लोग चिल्लाने लगे कि भाई, शेरनी हमारी बाड़ में घुस आया है। तो मैं दौड़कर वहां गया। जब मैंने अपनी भैंस को छोड़ा, तो शेर सीधे मेरी ओर दौड़ी, तो मैं जान बचाने भागा और पास में अपने भाई के घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। मेरी भैंस भी भागी लेकिन वहीं गिर गई। इससे शेरनी का ध्यान मेरी ओर से हट गया और मैं और मेरी मां दोनों बच गए।” उसके बाद शेरनी वहां से भाग गई। कुछ देर बाद कालूभाई मेरे घर आए तो शेरनी ने उन पर हमला कर दिया। गाव में दहशत, शेर को पकड़ने की कोशिश जारी गरजिया गांव की सरपंच के पति सावजीभाई ने बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम डेढ़ घंटे में मौके पर पहुंच गई। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में आतंक मचा रहे शेरनी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद गरजिया गांव और आसपास के इलाकों के पशुपालकों में अपने पशुओं और परिवार की सुरक्षा को लेकर काफी चिंता और दहशत का माहौल है। पालीताना तालुका पंचायत सदस्य चेतन डाभी ने कहा, हमने वन विभाग से अनुरोध किया है कि यहां के शेरों को यहां से सुरक्षित रूप से जंगल में स्थानांतरित किया जाए। गांव में सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण हमने वन विभाग को कई बार सूचित किया है, लेकिन फिर भी वन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। —————————————– ये खबर भी पढ़ें: गुजरात में 12 शेर, MP में 10 बाघों की मौत:इनके CDV वायरस से मरने का दावा, वन-विभाग ने अब तक रिपोर्ट नहीं की जारी एशियाटिक लायंस के लिए फेमस गुजरात के पूर्वी और पश्चिमी गिर फॉरेस्ट में 12 शेरों की मौत का मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। वन विभाग ने 30 से अधिक शेरों को एनीमल केयर सेंटर में रखा है। हालांकि, शेरों की लेबोरेटरी रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Vyapam Job 2026: छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 64 पदों पर भर्ती इतने तारीख तक करें आवेदन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हाफिज सईद ने पाकिस्तान से पहलगाम हमले की साजिश रची:NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की; भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हाफिज सईद ने पाकिस्तान से पहलगाम हमले की साजिश रची:NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की; भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एपीपी भर्ती के आवेदन की कल लास्ट डेट:RPSC ने निकाली थी 371 पदों पर वैकेंसी; सीनियर साइंटिस्ट भर्ती प्रोसेस जारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: रायपुर के नकटी गांव में नहीं बनेगी विधायक कॉलोनी ! जानें क्या बोले अनुराग सिंह..

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Gangrape: पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, खेत में ले जाकर महिला की लूटी इज्जत

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });