सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर एलविश यादव से लॉरेंस गैंग ने 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। विदेशी नंबर से उन्हें धमकी भरा मैसेज भेजा गया। एलविश अभी लाफ्टर सेफ नाम का शो कर रहे हैं। शो की शूटिंग के चलते अभी एलविश अभी गुरुग्राम से बाहर है। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि आरोपी ने धमकी में कहा- 2 दिन में पैसे नहीं दिए गए तो गोली मार देंगे। मामले की सूचना पर सेक्टर 56 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले उनके सेक्टर 56 स्थित घर पर 17 अगस्त की सुबह 6 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। आरोपियों ने एल्विश के घर पर 24 गोलियां राउंड फायरिंग की थी। मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 शूटरों को गिरफ्तार किया था। विदेशी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज मिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एल्विश यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। वह उस समय कॉल रिसीव नहीं कर पाए। इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से ही एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें धमकी भरी बातें लिखी थीं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी बताया मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और 10 करोड़ रुपए की डिमांड की। यह राशि दो दिन के अंदर देने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। पिता बोले- एलविश मेहनती लड़का मामले पर एल्?
गुरुग्राम में एल्विश यादव से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी:ना देने पर गोली मारने की धमकी, आरोपी ने खुद को बताया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग नजदीकी
By worldprime
On: मई 10, 2026 6:58 पूर्वाह्न
---Advertisement---